News

बाली चौपडा परिवार द्वारा शितल जल प्याऊ का शुभारंभ

जेठमल बी. राठौड़ भायंदर/बाली

लालराई : सेठ स्व. खीमराज चौपड़ा की स्मृति में दूरदृष्टि की सोच रखते हुए पुत्रों ने आज से करीब 80 वर्ष पूर्व सन् 1945 में सार्वजनिक रूप से प्याऊ बनाकर गांववासियों को समर्पित करी थी ।

उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक गिरीश अग्रवाल ने देते हुए बताया कि सेठ स्व. खीमराज चौपड़ा की स्मृति में पुत्र जीवराज चौपड़ा व सागरमल चौपड़ा एवं चम्पालाल चौपड़ा चंपाबाग बाली वालों ने सार्वजनिक रूप से प्याऊ बनाकर गांववासियों को समर्पित करी थी जिसका आज पुनः जीर्णोद्वार कर समस्त चौपड़ा परिवार गांववासियों के समक्ष उपस्थित होकर भव्यता से शुभारंभ कर एक बार पुनः निस्वार्थ भाव से सेवा का भाव रखते हुए आमजन की सेवा को आगे आए ।

कार्यक्रम के परिवार के वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र चौपड़ा ने अपने उद्बोधन में अपने परिवार की ओर से की गई अनेकों सेवाओं का विवरण बताया जिसमें परिवार द्वारा छाता उद्योग की स्थापना सहित औद्योगिक बस्ती का निर्माण एवं परिवार द्वारा बाली में आमजन हेतु चिकित्सा व्यवस्था हेतु परिवार की ओर से आमजन के लिए दूरदराज से आने वालों के लिए रेफरल चिकित्सा व्यवस्था का शुभारंभ किया जो आज उपजिला केंद्र चौपड़ा रेफरल चिकित्सा के नाम से विख्यात हुआ एवं चौपड़ा परिवार ने आज से 75 वर्ष पूर्व श्री चन्द्रप्रभु जैन जिनालय की ध्वजा का लाभ लिया था ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच जगदीश चौधरी एवं बाली जैन समाज के अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेचा एवं समाजसेवी अमित मेहता की भी उपस्थित रही ।

इस दौरान चौपड़ा परिवार के देवेंद्र, रमेश, सुरेश, जगदीश, राजेश, शैलेश, प्रदीप, कल्पेश एवं बसंती, तारा, कुसुम एवं समाजसेवी अमित मेहता, गिरीश अग्रवाल, मदन कितावत, शैतानसिंह भाटी, ठाकुर भेरूसिंह, दिनेश मिस्त्री, ललित माली, दीपाराम भाटी, सुरेश भाटी, समाराम, महेंद्रसिंह, आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम मंच का संचालन प्रकाश मेवाड़ा मुण्डारा ने किया ।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button