मॉडर्न पब्लिक स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

दीपक कुमार पांडेय
टुंडी प्रखंड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल, बेहड़ा-कमारडीह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 बड़े ही उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया |
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को समझा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया |
विद्यालय के चेयरपर्सन मोहम्मद सलाहुद्दीन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो शरीर, मन एवं आत्मा के संतुलित विकास का माध्यम है |
प्रधानाध्यापक इरशाद ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता तथा सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है |
विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों से प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की |











