भीलवाड़ा जिला परिषद के भाजपा व कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी घोषित

सत्यनारायण सेन गुरला
पहले चरण के नामांकन कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों के साथ पहुंचे समर्थक, भारी भीड़ 15 अक्टूबर तक नाम वापसी का मौका
भीलवाड़ा में पंचायतीराज चुनाव-2026 में नामांकन का आज आखिरी दिन था। आज जिला परिषद सदस्य और प्रथम चरण की 9 पंचायत समितियों के सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए हैं। इससे पहले जिला परिषद के 45 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सोमवार तक कई नामांकन पत्र दाखिल हो चुके थे।

पहले चरण में 9 पंचायतों के नामांकन
पहले चरण की 9 पंचायत समितियों में कोटड़ी सुवाणा, मांडल, मांडलगढ़, करेड़ा, जहाजपुर, खजूरी बनेड़ा और बिजौलिया में नामांकन पत्र दाखिल हुए।
दूसरे चरण के नामांकन आज से शुरू
इधर, दूसरे चरण में रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, फूलियांकलां, आसींद, हुरड़ा और शंभूगढ़ पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। प्रत्याशी 16 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
कांग्रेस और भाजपा ने जिला परिषद वार्ड सदस्य की सुची जारी की











