पालिका प्रशासन की पहल भीषण गर्मी में पशुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर भरवाया गया पेयजल

भरत जीनगर।
भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए नगरपालिका प्रशासन द्वारा पशुओं के लिए पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है रानी पालिका अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी के निर्देशानुसार आज नगरपालिका के अग्निशमन वाहन के माध्यम से पालिका सीमा क्षेत्र में स्थित विभिन्न खाली पड़े अवालों जल पात्रों में पानी भरवाया गया नगरपालिका प्रशासन द्वारा पशु पक्षियों एवं आवारा पशुओं को गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए नियमित रूप से जल आपूर्ति की जा रही है

इसी क्रम में आज अष्टापद जैन मंदिर देसूरी रोड स्वर्गीय भामाशाह एवं समाजसेवी किशोरमल खिमावत के सामने एवं आसपास स्थित अवालों बिजोबा रोड स्थित मामाजी मंदिर के पास हाई सेकेंडरी स्कूल के पीछे मोक्ष मार्ग रोड मेन बाजार मोकमपुरा रोड स्थित लायंस हॉस्पिटल के पास तथा मिटेश्वर महादेव मंदिर के समीप नगरपालिका रोड पर स्थित अवालों में पानी भरवाया गया पालिका प्रशासन ने बताया कि गर्मी के दिनों में पशुओं के लिए पेयजल की उपलब्धता बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से नगरपालिका के अग्निशमन वाहन द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्थानों पर स्थित अवालों में पानी भरवाने का कार्य किया जा रहा है ताकि गौवंश सहित अन्य पशुओं को पानी के लिए भटकना न पड़े नगरपालिका प्रशासन की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में पशुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था करना मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है प्रशासन द्वारा आगे भी ऐसे स्थानों पर नियमित जलापूर्ति जारी रखने की बात कही गई है जिससे पशुओं को राहत मिल सके











