News
कांग्रेस नेता सह संवेदक भागीरथ चौधरी का रांची में इलाज के दौरान निधन क्षेत्रों में शोक की लहर

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी : टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के लोधरियां चौधरी टोला गांव निवासी कांग्रेस नेता सह वरिष्ठ संवेदक भागीरथ चौधरी उम्र करीब 73 वर्ष का रांची में इलाज के दौरान निधन हो गया।विदित हो कि भागीरथ चौधरी कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर पर टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने दुःख व्यक्त करते हुए अपूर्णीय क्षति बताया साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों द्वारा विगत शुक्रवार देर रात को बराकर नदी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया और वे पंचतत्व में विलीन हो गए। मृतक अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।











