बड़ौदा–मांजलपुर में गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय यशोवर्मसूरीश्वरजी का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश 19 जुलाई को

Vikram B Rathod
बड़ौदा, 11 जुलाई। बड़ौदा के लालबाग जैन संघ, मांजलपुर द्वारा इस वर्ष के चातुर्मास के अवसर पर गच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय यशोवर्मसूरीश्वरजी महाराजा का भव्य चातुर्मास मंगल प्रवेश समारोह रविवार, 19 जुलाई 2026 (आषाढ़ सुदी 6) को आयोजित किया जाएगा।
आचार्यदेव श्रीमद् विजय कमलसूरीश्वरजी महाराजा के धर्मोपकार से संस्कारित बड़ौदा की इस पावन धरा पर आचार्य श्री के साथ अन्य आचार्य भगवंत, उपाध्याय भगवंत, साधु भगवंत तथा विदुषी ज्ञानानंदी सा. श्री विपुलमालाश्रीजी म.सा. (बेन म.सा.) सहित विशाल साध्वीवृंद का मंगल प्रवेश होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे श्री सुमतिनाथजी जिनालय, श्री मकरपुरा जैन संघ, सिंधवाई माता रोड, मकरपुरा, बड़ौदा से भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। इसके उपरांत चातुर्मास सामैया आयोजित होगी। समारोह के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए नवकारशी एवं स्वामीवात्सल्य की व्यवस्था भी की गई है।

लालबाग जैन संघ ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक एवं धर्ममय अवसर पर परिवार सहित उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
संघ द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम की व्यवस्था भी की जा रही है। जिन श्रद्धालुओं को आवास की आवश्यकता हो, वे 9 जुलाई 2026 तक अपनी उपस्थिति एवं सदस्यों की संख्या की जानकारी निम्न संपर्क सूत्रों पर उपलब्ध करा सकते हैं।
संपर्क:
- संजयभाई: 9925020994
- वरिशभाई: 9898968775
आयोजक:
- श्री लालबाग जैन संघ,
- चंद्रलोक सोसायटी के बाजू में, मांजलपुर, बड़ौदा।











