कोविड जैसे महामारी में भी टुण्डी की जनता सुरक्षित जंगलों की अहम् भूमिका – मथुरा प्रसाद महतो

परिवार की तरह लोग जंगलों की परवरिश करे तो जीवन सार्थक होना तय – उपायुक्त
Deepak Kumar Pandey
टुण्डी – वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में 77 वां वन महोत्सव 2026 को लेकर एक पेड़ मां के नाम 0.3 का आयोजन टुण्डी प्रखंड के लुकैया पंचायत क्षेत्र के लोधरियां स्थित वन प्रक्षेत्र में किया गया। मुख्य अतिथि सह उद्घाटन कर्ता के रूप में विधायक मथुरा प्रसाद महतो को आयोजकों द्वारा मांदर एवं डुगडुगियां एवं आदिवासी बहनों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर भव्य स्वागत किया गया।
विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने वन महोत्सव के अवसर पर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी तथा जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम की उपस्थिति में सामूहिक पौधारोपण कार्य किया ।
वन विभाग टुण्डी के द्वारा सभी अतिथियों को एक एक पौधा मां के नाम 0.3 से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सह उद्घाटन कर्ता टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड जैसे महामारी से टुण्डी में एक भी मानव की मौत न होना जंगलों से मिलने वाला शुद्ध हवा एवं प्रदूषण मुक्त का होना दर्शाता है।
इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पौधारोपण करना अतिआवश्यक है। उपायुक्त धनबाद ने 77 वें वन महोत्सव के आयोजन पर वन विभाग टुण्डी की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए काफ़ी सराहना किया और कहा कि लोगों को भगवान द्वारा दी जाने वाली अमृत जैसे पर्यावरण रूपी आशीर्वाद को हृदय से प्राप्त करना चाहिए।

खासकर लोगों को फलदार वृक्षों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि स्वच्छ वातावरण के साथ साथ रोजगार भी मिल सके और लोग अच्छी जीवन जीने का आनन्द उठा सकें।वरीय आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि केवल महोत्सव पर ही नहीं अन्य उत्सव में भी पौधा लगाएं यह मानव जीवन में बहुत जरूरी है। जिला परिषद सदस्या मीना हेंब्रम ने कहा कि जंगल का होना वर्तमान समय की मांग है और हमें यह जंगल कई तरह की उपलब्धियां देती है । इसलिए जंगल का होना मानव जीवन के लिए अतिमहत्व माना गया है।
उपायुक्त धनबाद एवं विधायक टुण्डी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टुंडी गए जहां कंगारू मदर केयर का उद्घाटन किया साथ ही ऑपरेशन थिएटर का भी उद्घाटन किया वहीं बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रदत टी वी पोषण किट टी वी मरीजों के बीच वितरण किया। इसके अलावा श्रषिभीठा गांव में स्थित चेक डैम का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान वनरक्षी दीपक कुमार के द्वारा किया गया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सहायक वन संरक्षक ए के मंजूल द्वारा संपन्न हुआ। महोत्सव पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। और सभी अतिथियों ने मां के नाम एक एक पौधे को लगाया।











