खोखरा के विद्यालय में साइबर अपराधों से बचाने के लिए पुलिस का जागरुकता अभियान

गोपाल सिंह खोखरा
खोखरा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों को ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखने के लिए खोखरा स्कूल में एक विशेष आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्र – छात्राओं ने को साइबर अपराधियो द्धारा अपनाए जाने वाले नए हथकंडों की विस्तृत जानकारी दी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस थाना चन्डावल के थानाअधिकारी अमरा राम मीणा ने छात्र छात्रों को बताया कि शातिर अपराधी सोशल मीडिया / ऑन लाइन गेमिंग, फर्जी जॉब्स के नाम पर ठगी करते हैं, थानाअधिकारी ने कहा कि अगर अपने गांव या अपने घर में कोई भी अफ़ीम, डोडा नशा करता है या बेचता है तो तुरंत हमें जानकारी देवे, कुरीतियों को मिटाना, बेरे से जो छात्राओं स्कूल आती हैं रास्ते में उनसे कोई छेड़छाड़ करें या आपत्तिजनक बात करता है, तुरन्त स्कूल प्रशासन और पुलिस को सूचना दे, गाड़ी चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें गाड़ी को कम गति से चलाए,
इन महत्वपूर्ण बातों पर दिया जोर
ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव: किसी भी लुभवाने लिंक पर क्लिक नहीं करें, अज्ञात लोगों द्धारा भेजे गए फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें,
साइबर बुलिग: अगर आपको सोशल मीडिया पर कोई परेशान करता है तो तुरंत अपने माता पिता को सूचना देवे, हेड कांस्टेबल जोगाराम ने बताया कि सोशल मीडिया पर चन्डावल थाना का महिलाओं के ग्रुप बना हुआ छात्र – छात्राओं को जुड़ने का आग्रह किया, इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा एवं समस्त स्टॉफ ने थानाधिकारी अमरा राम मीणा व जोगा राम आभार व्यक्त किया, इस मौके पर हेमेंद्र सिंह जैतावत, गोपाल सिंह खोखरा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी, कमर हुसैन शेख़, अंजू गुप्ता, निर्मला कुमारी, जितेन्द्र टांक, आदि ग्राम वासी और विद्यालय के स्टॉफ मौजूद रहे ।।











