News

एक पेड़ मां के नाम अभियान: 500 से अधिक पौधों का रोपण, संरक्षण का दिलाया संकल्प

भरत शर्मा


पाली, 1 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मिल क्षेत्र पाली में शनिवार को शिक्षा विभाग एवं रघुकूल सेवक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास विभिन्न प्रजातियों के 500 से अधिक पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती लेखनी शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधरोपण करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पौधे का संरक्षण सुनिश्चित कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से पौधों को परिवार के सदस्य की तरह सहेजने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026 08 01 at 4.05.55 PM

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा मंडल, विष्णु प्रसाद गुर्जर ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सकेगा।

अतिथि एडीईओ चंद्रेशपाल सिंह ने सभी से अपने घरों एवं आसपास अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि हरियाली बढ़ाना प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा है। सहायक निदेशक समग्र शिक्षा दौलाराम मेघवाल ने विद्यार्थियों को पौधों की नियमित सिंचाई एवं देखभाल करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि लगाए गए पौधों को जीवित रखना ही अभियान की वास्तविक सफलता है।

इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) बलवीर सिंह राणावत, रघुकूल सेवक फाउंडेशन के रघुवीर सिंह राजावत, रेंजर प्रकाश पटेल, पूर्व पार्षद भँवर राव तथा नागपाल सिंह राठौड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा अधिकाधिक पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button