बाली से 15वीं श्री वैष्णोदेवी दर्शन यात्रा प्रारंभ

Vikram B Rathod
बाली। बाली वैष्णोदेवी माता मंडल द्वारा आयोजित 15वीं श्री वैष्णोदेवी दर्शन यात्रा 24 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। यात्रा के आयोजक पूर्व विधायक बाली एवं मारवाड़ एकता परिषद, मुंबई-राजस्थान के नरेन्द्र अमृतलालजी परमार हैं।
वैष्णोदेवी माता मंडल की प्रथम यात्रा वर्ष 2012 में आयोजित की गई थी। इसके बाद से यह यात्रा निरंतर जारी है। यात्रा के दौरान कई बार भारी बारिश, बाढ़, हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक परिस्थितियां आईं तथा कई अवसरों पर यात्रा भी प्रभावित हुई। कोरोना काल जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद माता वैष्णोदेवी के आशीर्वाद से वर्ष 2012 से 2026 तक यात्रा की यह परंपरा निरंतर बनी हुई है।
मंडल का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित एवं धर्महित के साथ समाजसेवा करना है। सेवा भारती की प्रेरणा से मंडल के सदस्यों द्वारा अब तक 129 रक्तदान शिविर, 10 नेत्र जांच शिविर सहित आयुर्वेदिक, ऑर्थोपेडिक एवं महिला जांच शिविरों का आयोजन किया गया है। इसके अलावा आपदा के समय सहायता कार्य, कोरोना काल में सेवा कार्य तथा विभिन्न धर्म एवं समाजहित के कार्य भी किए गए हैं।
इस वर्ष की यात्रा में 25 गांवों से करीब 60 श्रद्धालु वैष्णोदेवी माता के दर्शन के लिए शामिल हुए हैं। गुजरात के युवा संगीतकार एवं गायक राहुल गोस्वामी भी यात्रा में शामिल हैं।
यात्रा में पूर्व विधायक एवं गोड़वाड़ के शेर अमृतजी परमार, संयोजक महावीर सिंह देवड़ा (बिसलपुर), लखमाराम परमार, विहिप के प्रांत समरसता प्रमुख अमित माथुर, धीरज चारण, सुनील बुनकर, लक्ष्मण गोगड़, भलारामजी देवासी, गिरिराज सिंह, चंपक मालवीय, गणपत मालवीय, लक्ष्मण पुरोहित, नरेन्द्रसिंह सोलंकी सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु यात्रा का लाभ ले रहे हैं।
माता वैष्णोदेवी के प्रति आस्था, सेवा और समर्पण के भाव के साथ श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागी बने हुए हैं।











