News

ग्रामीण सेवा शिविरो में हो रहा समस्याओ का हो रहा त्वरित समाधान

ग्रामीण सेवा शिविर 2026, खींमाराम को मिला मौके पर पट्टा, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद’

भरत शर्मा


पाली, 24 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किये जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसके तहत आज बुधवार को पाली जिले के ग्राम पंचायत गिरादडा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में परिवादी खीमाराम पुत्र मिश्राराम देवासी निवासी ग्राम गिरादडा खालसा अपनी समस्या लेकर पहुंचे। प्रार्थी के पास पुश्तैनी भूखण्ड होने के बावजूद वे लंबे समय से पट्टा बनवाने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे, किन्तु उचित मार्गदर्शन के अभाव में उनका कार्य नहीं हो पा रहा था।

प्रार्थी द्वारा शिविर प्रभारी एवं ग्राम पंचायत गिरादडा के अतिरिक्त विकास अधिकारी मनोज कुमार भाटी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर ही आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर प्रार्थी को पट्टा जारी कर दिया गया। पट्टा प्राप्त होने पर खीमाराम ने संतोष व्यक्त करते हुए अतिरिक्त विकास अधिकारी, प्रशासक महोदय एवं राज्य सरकार का आभार जताया। शिविर के दौरान तहसीलदार पाली एवं नायब तहसीलदार भी उपस्थित रहे।

’बुधवार को यहां हुए शिविर आयोजित’’

बुधवार 24 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गिरदड़ा, रोहट के जीतड़ा, सोजत के खोड़िया व रायरा कला, मारवाड़ जंक्शन के कराडी व बाड़सा देसूरी के सुमेर, रानी के बूसी व निंबाड़ा, बाली के पूरण व मिर्गेश्वर एवं सुमेरपुर के कोसेलाव में सेवा शिविर आयोजित किए गये।

IMG 20260624 WA0048

’’आगामी शिविर कार्यक्रम’’

गुरुवार 25 जून को पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत वड़ेरावास रोहट के दीवांदी, सोजत के सांडिया व चंडावल नगर, मारवाड़ जंक्शन के शेखावास व मांडा, देसूरी के मोरखा, रानी के देवली पाबूजी, बाली के कोयलवाव व भंदर एवं सुमेरपुर के खिवाँदी में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार शुक्रवार 26 जून को मारवाड़ जंक्शन के बांता व बिठाड़ा कलां में सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

सोमवार 29 जून को

पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत डेण्डा, रोहट के गेलावास, सोजत के चंडावल स्टेशन व करमावास पटटा, मारवाड़ जंक्शन के मुसालिया व कण्टालिया, देसूरी के माडपुर, रानी के सांवलता, बाली के नाडिया व चामुण्डेरी राणावतान एवं सुमेरपुर के कोलीवाडा में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इसी प्रकार मंगलवार 30 जून को

पाली उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूरना, रोहट के माण्डावास, सोजत के मण्डला व अटबडा, मारवाड़ जंक्शन के गुडा रामसिंह व राणावास, देसूरी के सिन्दरली, रानी के गजनीपुरा, बाली के भीमाणा व बेडा एवं सुमेरपुर के चाणोद में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

इन शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के साथ.साथ उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button