योग दिवस पर सीखी तनाव मुक्त रोग कला

- बगड़ी नगर
खोखरा ग्राम पंचायत और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया । गांव के प्रबुद्धजनों और शिक्षकों और ग्राम पंचायत का कार्मिकों ने योग किया गया । इस अवसर पर योग के महत्व पर प्रकाश डाला, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ ।

प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि योग न केवल शारिरिक उन्नति प्रदान करता है बल्कि यह सच्चाई और आध्यामिकता की और ले जाता है , योग हमे प्रकृति के मूल तत्वों से जुड़ने का एक माध्यम है , गोपाल सिंह खोखरा, जिला सोशल मीडिया ने बताया कि नियमित योग करने शारीरिक बीमारियां दूर होती हैं, और शरीर में चुस्ती – फुस्ती होती है । स्वस्थ जीवन जीने में योग आवश्यक है ।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक शंकर लाल , अंजू गुप्ता, कमर हुसैन शेख़ सहित सुरेन्द्र सिंह राठौड़, किशन सिंह जैतावत, मुमताज बानो, सुनीता कंवर, कैलाश दान, अशोक कुमार, डॉ बुद्धाराम सिरवी, प्रदीप देपन, सहित खोखरा पीईईओ के सभी स्टॉफ और सभी विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे











