पाली में निकली महाराज अग्रसेन जयंती की शोभायात्रा, नगर निगम महापौर द्वारा भव्य स्वागत

घेवरचन्द आर्य पाली
पाली 11 अक्टूबर महाराज अग्रसेन जी की जयंती के पावन अवसर पर रविवार को अग्रवाल समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का सर्राफा बाजार में नगर निगम की ओर से पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर नमिता विकास बुबकिया ने समाज के इस आयोजन की सराहना करते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की परंपरा को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

महापौर बुबकियां ने महाराज अग्रसेन के आदर्शों एवं शिक्षाओं का स्मरण करते हुए कहा कि उनके विचार सदैव समाज कल्याण, समानता, सहयोग और जनसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से समाज में एकता और सद्भाव का वातावरण बनता है वहीं परिवार और बच्चों में अपने धर्म एवं संस्कृति के प्रति प्रगाढ़ आस्था बनती है जो किसी भी समाज के लिए आवश्यक है। इस अवसर नगर निगम के अनेक पार्षद एवं शहर के गणमान्य जन उपस्थित रहे।











