News

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने परिक्रमा समापन समारोह में लिया भाग

  • भरत शर्मा

पाली। पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत बुधवार को पाली प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने शहर के लाखोटिया उद्यान में अधिकमास के अवसर पर आयोजित परिक्रमा समापन समारोह में भाग लेकर श्रद्धालुओं एवं आयोजनकर्ताओं से मुलाकात की।

समारोह में मंत्री कुमावत ने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन करते हुए आयोजन की व्यवस्थाओं एवं धार्मिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकमास के दौरान आयोजित धार्मिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

इस अवसर पर आयोजन में विशेष योगदान देने वाले हलवाई सोहन सिंह एवं उनके सहयोगी साथियों का सम्मान भी किया गया। मंत्री कुमावत ने उनके सेवाभाव एवं योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भंवर चौधरी, राकेश भाटी, रामलाल कुमावत, नेमीचंद देवड़ा सहित बड़ी संख्या में पदयात्री, श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button