News
पेंशन पाकर खिला लहरी देवी का चेहरा, ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान

REPORT – BHARAT SHARMA
पाली। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-ढाणी तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बालराई में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए राहत का केंद्र साबित हुआ। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए दो पात्र वृद्धजनों की वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत की गई, वहीं दो वर्षों से बंद पड़ी लहरी देवी की पेंशन भी पुनः शुरू कर दी गई। ई-केवाईसी की तकनीकी बाधा दूर होते ही पेंशन बहाल होने पर लहरी देवी के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। लाभार्थियों ने राज्य सरकार एवं शिविर में मौजूद अधिकारियों का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न समस्याओं का समाधान मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।






