भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा आज फालना पहुंचेंगे, मारवाड़ प्रीमियर लीग में करेंगे शिरकत

फालना। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा मंगलवार को फालना दौरे पर रहेंगे। वे श्री पार्श्वनाथ उमेद स्कूल खेल मैदान में आयोजित मारवाड़ प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूर्व राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के साथ शामिल होंगे। इस दौरान वे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
भाजपा मंडल खुडाला फालना के तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के स्वागत की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता, प्रतियोगिता आयोजक एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी उनके आगमन को लेकर उत्साहित हैं।
प्रदेश अध्यक्ष के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है तथा उनके स्वागत के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।













