नीरज डांगी के पुनः राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भरत जीनगर।
पाली जिले की आवाज को राज्यसभा में मजबूती से उठाने वाले जनप्रतिनिधि हैं नीरज डांगी : जमील मकरानी
रानी पाली। राजस्थान से कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के पुनः निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर पाली जिले सहित रानी देसूरी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए एक दूसरे को बधाई दी तथा मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया कांग्रेस नेता जमील मकरानी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नीरज डांगी पाली जिले के मूल निवासी हैं तथा रानी देसूरी क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान प्रदेश और विशेष रूप से पाली जिले से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को राज्यसभा में प्रमुखता से उठाया है

उनकी सक्रियता और क्षेत्र के प्रति समर्पण के कारण वे आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान रखते हैं जमील मकरानी ने बताया कि नीरज डांगी ने राज्यसभा में राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने की मांग को मजबूती से उठाया इसके अलावा देसूरी नाल में एलिवेटेड रोड निर्माण पाली जिले में एम्स की स्थापना क्षेत्रीय विकास आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनसरोकारों से जुड़े कई मुद्दों को लगातार संसद में उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया उन्होंने कहा कि डांगी ने हमेशा पाली जिले और राजस्थान के हितों की पैरवी करते हुए जनता की आवाज को देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था तक पहुंचाने का कार्य किया है
उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में पुनः निर्वाचित होने के बाद नीरज डांगी पहले की तरह ही प्रदेश और पाली जिले के विकास युवाओं किसानों व्यापारियों तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे उनके पुनः राज्यसभा सदस्य चुने जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है इस अवसर पर कांग्रेस के एससी एसटी जिला अध्यक्ष सुनील बैरवा नगर पालिका के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद इलियास चढ़वाह बशीरुद्दीन चढ़वाह प्रेम बुनकर हरिसिंह चौहान संजय धोका पार्षद मोहम्मद अकरम सुरेंद्र सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नीरज डांगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा











