आदिवासी उच्च विद्यालय चांदो में व्यवस्थित ढंग से पठन पाठन कार्य संचालित की जाए – मुख्य सचेतक

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी : झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के शून्यकाल के दौरान झारखंड विधानसभा के सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के चांदो पंचायत में संचालित आदिवासी उच्च विद्यालय की और विभागीय मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सरकारी राशि उपलब्ध होने के बावजूद भी उक्त विद्यालय का न अपना भवन है और न ही शिक्षक न ही पढ़ाई की व्यवस्था है केवल कागजों में चलने वाला झारखंड का एक मात्र यह विद्यालय की अविलंब जांच कर धरातल पर व्यवस्थित ढंग से पठन पाठन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने की मांग विधायक श्री महतो ने विभागीय मंत्री से की है। आगे उन्होंने कहा कि माननीय अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री से पूर्ण विश्वास है कि इस कार्य को संज्ञान में लेते हुए पठन पाठन की दिशा में ठोस कदम उठाने का काम करेंगे।






