News

विधायक सांखला की एक और सौगात, गुलाबपुरा में 27.12 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना को मिली स्वीकृति

मोनू सुरेश छीपा।


गुलाबपुरा नगर पालिका क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए क्षेत्रीय विधायक जब्बर सिंह सांखला के प्रयासों से शहर को 27 करोड़ 12 लाख रुपये की सीवरेज एवं नाला निर्माण परियोजना की सौगात मिली है। भूमिगत विद्युतीकरण के बाद यह नगर के लिए एक और महत्वपूर्ण विकास कार्य माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार विधायक जब्बर सिंह सांखला ने विधानसभा सत्र के दौरान याचिका के माध्यम से गुलाबपुरा नगर पालिका क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया था। विधायक की पहल पर राज्य सरकार ने 27.12 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज लाइन, नालों के निर्माण तथा अन्य आवश्यक आधारभूत विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है।

परियोजना के तहत शहरी क्षेत्र में आधुनिक सीवरेज नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

परियोजना की स्वीकृति पर गुलाबपुरा शहरवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने विधायक जब्बर सिंह सांखला का आभार व्यक्त करते हुए इसे नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button