पटियाला की बेटी कुमारी डिंपल हत्याकांड पर उपखंड अधिकारी को जीनगर समाज रानी ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

भरत जीनगर।
रानी पाली जोधपुर 15 जून पंजाब के पटियाला की रहने वाली कुमारी डिंपल की निर्मम हत्या के मामले ने अब सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर पर आक्रोश का रूप ले लिया है अखिल भारतीय जीनगर समाज एकीकरण महासभा भारतवर्ष एवं समस्त जीनगर समाज जोधपुर की ओर से राजस्थान के रानी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस बहुचर्चित मामले में निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की गई है ज्ञापन में बताया गया कि कुमारी डिंपल जो पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं की 4 जून 2026 को कार्यस्थल पर ही एक सहकर्मी द्वारा चाकू से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई

इस घटना ने न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे जीनगर समाज और देशभर के नागरिकों को झकझोर कर रख दिया है समाज के लोगों ने इस घटना को महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए प्रशासन से तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ज्ञापन के माध्यम से समाज प्रतिनिधियों ने प्रशासन के समक्ष निम्न मांगें रखीं 1हत्या प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए 2. मामले की जांच किसी सक्षम स्वतंत्र एजेंसी अथवा सीबीआई से करवाई जाए 3.आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए 4.मामले का निस्तारण फास्ट ट्रैक कोर्ट में किया जाए ताकि शीघ्र न्याय मिल सके 5. पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाए 6.कार्यस्थलों पर महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी और स्थायी व्यवस्था लागू की जाए
ज्ञापन में कहा गया है कि कार्यस्थल पर हुई इस दर्दनाक घटना ने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि कार्यस्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होती तो संभवतः ऐसी घटना को रोका जा सकता था इसलिए पंजाब सरकार और प्रशासन को महिला सुरक्षा के लिए कठोर और प्रभावी नीतियां लागू करनी चाहिए समाज के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की कि मानवीय संवेदनाओं और न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए उनका कहना है कि दोषियों को कड़ी सजा मिलने से न केवल पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा बल्कि समाज में कानून के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा इस मौके पर रानी जीनगर समाज के भरत जीनगर घीसुलाल चितारा महेश चितारा हीरालाल चितारा भोपाल राठौड़ प्रदीप चितारा ललित कुमार हेमराज प्रकाश चितारा सहित अनेक समाज बंधु मौजूद थे











