News

टुण्डी थाना क्षेत्र के लोधारिया जंगल में 26 वर्षीय युवक का लटकता हुआ मिला शव क्षेत्र में सनसनी

Deepak Kumar Pandey

टुण्डी : सोमवार को देर शाम क्षेत्र में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब टुंडी थाना क्षेत्र के लोधरियां पुल के नजदीक जंगल में लखन नायक 26 वर्षीय युवक पिता बीरेंद्र नायक का पेड़ से रस्सी के सहारे झूलता हुआ शव मिलते ही गांव में सनसनी फ़ैल गई और लोग घटनास्थल की और दौड़ पड़े। घटना की ख़बर मिलते ही टुण्डी एवं गोविन्दपुर पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा
शव को उतारा गया एवं पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल धनबाद भेजने की तैयारी की जा रही थी तभी युवक के परिजनों द्वारा युवक के ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगा रहे और गिरफ्तारी से पहले शव को उतारने नही देना चाह रहे थे

WhatsApp Image 2026 06 15 at 8.01.58 PM
मृतक 14जून संध्या 04 बजे को अपने पेटरवार थाना क्षेत्र के घर से निकला था । मृतक का ससुराल चैनपुर गोविंदपुर थाना क्षेत्र में है परिवार वालो का कहना है की ससुराल वालो ने युवक को रात को मार कर पेड़ में टांग दिया जब रात्रि में आवास नहीं आया तों खोजबीन आरम्भ किया गया था। थानाध्यक्ष के अनुसार पोस्टमार्टम के उपरान्त ही यह स्पष्ट रूप से कहा जाएगा की यह मामला हत्या का हैं या आत्महत्या का ।। बताते चले की गोविंदपुर थाना को आवेदन प्राप्त होने के 24 घंटे बाद ही फोन लोकेशन के आधार पर शव को बरामद कर लिया गया। फिलहाल टुण्डी एवं गोविन्दपुर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है और रहस्य जानने का प्रयास कर रही है।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button