News

’पीएम स्वनिधि योजना से आत्मनिर्भर बने भरत कुमार, इलेक्ट्रिशियन व्यवसाय को मिली नई पहचान राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के लिये सरकार को दिया धन्यवाद’

शहरी सेवा शिविर से हो रहे आमजन लाभान्वित’

भरत शर्मा

पाली। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाये जा रहे शहरी सेवा शिविर शहरवासियों के लिये लाभदायी साबित हो रहे है शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान तो रहा ही है। मेहनत, लगन और समय पर मिली वित्तीय सहायता किसी भी व्यक्ति के जीवन की दिशा बदल सकती है शहर के दुर्गा कॉलोनी, रामदेव रोड निवासी 36 वर्षीय भारत कुमार की कहानी इसका प्रेरक उदाहरण है। इलेक्ट्रिशियन का कार्य करने वाले भरत कुमार का व्यवसाय एक समय लगभग ठप हो चुका था। नियमित आय नहीं होने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना भी कठिन हो गया था। व्यवसाय को फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए उनके पास पर्याप्त पूंजी नहीं थी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही थी।

इसी दौरान उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि (पीएम स्वनिधि) योजना की जानकारी मिली। नगर निगम पाली के सहयोग से उन्होंने योजना के अंतर्गत आवेदन किया और वर्ष 2024 में बिना किसी गारंटी के 10 हजार रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि से उन्होंने इलेक्ट्रिकल कार्य में उपयोग होने वाले आवश्यक उपकरण जैसे ड्रिल मशीन, टेस्टर, वायर कटर एवं अन्य सामग्री खरीदी। उपकरण उपलब्ध होने के बाद उन्होंने घर-घर जाकर विद्युत मरम्मत, वायरिंग और छोटे इंस्टॉलेशन कार्यों को पुनः शुरू किया।

अपने कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने के कारण उनकी पहचान क्षेत्र में बढ़ने लगी। धीरे-धीरे ग्राहकों का विश्वास मजबूत हुआ और काम में निरंतर वृद्धि होने लगी। कुछ ही महीनों में उनकी मासिक आय पहले की तुलना में काफी बढ़ गई और वर्तमान में वे लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह की आय अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने ऋण का समय पर भुगतान भी किया, जिससे उन्हें अगले चरण में अधिक ऋण प्राप्त करने की पात्रता मिली। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 में भारत कुमार को पीएम स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपये का अतिरिक्त ऋण भी प्राप्त हुआ। इस सहायता से वे अपने व्यवसाय का और अधिक विस्तार कर रहे हैं। डिजिटल भुगतान अपनाने से उनके ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है तथा लेन-देन अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बन गया है। भारत कुमार ने इसके लिये केन्द्र व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button