News

ब्लॉक स्तरीय मासिक निष्पादन एवं समीक्षा बैठक संपन्न

Bharat Sharma

नाडोल स्कूल शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रेक्षण के संबंध में ब्लॉक स्तरीय मासिक निष्पादन एवं समीक्षा बैठक का आयोजन आज महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नाडोल में किया गया।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लाला राम प्रजापत, देसूरी ने की। बैठक में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दौला राम,अतिरिक्त ब्लाक शिक्षाअधिकारी विजय सिंह माली, व नारायणलाल सहित ब्लॉक के समस्त 49 पीईईओ व प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

IMG 20261008 WA0015

बैठक में मुख्य रूप से आधार एवं जन आधार प्रमाणीकरण को प्राथमिकता देते हुए विद्यालय स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही ICT लैब निस्तारण, अनुपयोगी सामग्री निस्तारण, शिक्षा में गुणात्मक सुधार हेतु मिशन मानस, ELC के प्रभावी क्रियान्वयन, ब्लॉक रैंकिंग एवं शाला संबलन, शाला दर्पण के विभिन्न मॉड्यूल तथा ‘आओ गाँव चलें’ कार्यक्रम की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रवासी भामाशाह प्रकोष्ठ के माध्यम से विद्यालयों के विकास में सहयोग बढ़ाने, विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा विभागीय योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने दीपावली के अवसर पर विद्यालयों में विशेष साफ-सफाई, स्वच्छता एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी अधिकारियों एवं प्रधानाचार्यों को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button