News

पीएम स्वनिधि विशेष अभियान के तहत रानी में लोक कल्याण मेला एवं स्वनिधि शिविर आयोजित

Bharat Jingar

रानी स्टेशन। रानी 25 जून भारत सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत संचालित विशेष अभियान के तहत गुरुवार को नगर पालिका रानी में लोक कल्याण मेला स्वनिधि महोत्सव एवं स्वनिधि शिविर का आयोजन किया गया शिविर का आयोजन अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी के सानिध्य में किया गया जिसमें योजना के पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं तथा नए आवेदनों को भी स्वीकार किया गया गौरतलब है कि शासन सचिव निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा प्रदेश की सभी नगरीय निकायों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं

इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक रेहड़ी पटरी एवं स्वरोजगार से जुड़े पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ प्रदान करना लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करना डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से लाभार्थियों एवं उनके परिवारजनों को जोड़ना तथा बैंकों द्वारा लौटाए गए क्रेडिट कार्ड आवेदनों का समाधान करना है इसी कड़ी में आयोजित शिविर के दौरान प्रथम ऋण श्रेणी के 05 तथा द्वितीय ऋण श्रेणी का 01 आवेदन प्राप्त हुआ सभी आवेदनों की जांच कर उन्हें संबंधित बैंकों को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया

WhatsApp Image 2026 06 25 at 3.14.00 PM

शिविर की विशेष उपलब्धि यह रही कि एक पात्र लाभार्थी के आवेदन का त्वरित निस्तारण करते हुए मात्र तीन घंटे के भीतर प्रथम ऋण की राशि 15,000 रुपये स्वीकृत कर उसका चेक वितरित कर दिया गया इससे लाभार्थियों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शहरी क्षेत्र के छोटे व्यापारियों एवं रेहड़ी पटरी संचालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है

उन्होंने अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए शिविर में नगर पालिका के सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा वरिष्ठ सहायक गोपाल सिंह कनिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार धन्नाराम चौधरी बाबूलाल कुमावत निजामुद्दीन मुकेश देवासी कांतिलाल डे-एनयूएलएम के सामुदायिक संगठक फिरोज खान तथा सूचना सहायक अब्दुल हनन सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लाभार्थियों को योजना संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button