News
प्रताप मंडल क्षेत्र से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Praveen Kumar Sen
भीलवाड़ा। सावन माह के पावन अवसर पर प्रताप मंडल क्षेत्र में भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए और पूरे मार्ग में “हर-हर महादेव”, “बोल बम” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया।
कांवड़ यात्रा का नेतृत्व शिवराज गुर्जर ने किया। यात्रा का शुभारंभ आजाद नगर कुंभा सर्किल स्थित छबीले हनुमान मंदिर से हुआ। इस दौरान प्रताप मंडल भाजपा अध्यक्ष नागेंद्र सिंह राव ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा शुभकामनाएं देते हुए यात्रा को रवाना किया।

यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए हरणी महादेव मंदिर पहुंची, जहां कांवड़ियों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और सभी के मंगल की कामना की गई।
यात्रा के दौरान जगह-जगह शिवभक्तों का स्वागत किया गया। प्रताप मंडल क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। भव्य कांवड़ यात्रा के चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक माहौल बना रहा।






