News

जिला कलक्टर ने योग दिवस की तैयारियों, आपदा राहत प्रबन्धो, हरियालो राजस्थान की बैठक ली सभी प्रबन्धों के लिये दिये आवश्यक निर्देश’

भरत शर्मा


पाल, 18 जून। जिला कलक्टर पाली ने गुरूवार को कलेक्टरेट के वीसी रूम में योग दिवस की पूर्व तैयारियों इंतजामों, आपदा राहत बाढ बचाव व हरियालों राजस्थान पौधारोपण के लिये जिला व ब्लाक लेवल अधिकारियों की वीसी रूम में तैयारी बैठक ली।

हर साल की तरह इस साल भी 21 जून को योग दिवस की तैयारियों संम्बधी बैठक ली। जिला कलक्टर ने सभी संबधित विभागों द्वारा किये जाने वाले इंतजामों प्रबन्धों के लिये आवश्यक निर्देश दिये। जिसमें नगर निगम, आयुर्वेद विभाग, प्रचार प्रसार, पार्किग, आमजन की भागीदारी, पुलिस, साथ ही योग दिवस जिला ब्लाक व ग्राम स्तर पर मनाये जाने के लिये सभी अधिकारियों व ब्लॉक लेवल अधिकारियों को निर्देश दिये।

बैठक में आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ बजरंगलाल शर्मा ने बताया कि योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम लाखोटिया उधान में योगाभ्यास प्रातः 07 बजे आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री के कार्यर्क्रम का लाईव प्रसारण, योगाभ्यास आदि करवाया जायेगा। जिला कलेक्टर ने इसके लिये सभी इंतजामों के लिये आवश्यक निर्देश दिये। योग दिवस के लिए जिला कलेक्टर व अन्य अधिकारियों ने पोस्टर का विमोचन किया।

WhatsApp Image 2026 06 18 at 6.43.53 PM
’हरियालो राजस्थान के लिये ली बैठक’
इसके साथ ही जिला कलक्टर ने हरियालों राजस्थान मे पौधारोपण पूर्व तैयारी के लिये जिसमें खड्डें खोदना, पौधा का वितरण व जिले के लक्ष्य, प्रशिक्षण व विभिन्न स्थानों पर योजना के साथ पौधरोपण करना व इस बारे में अन्य आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में डीएफओ कस्तूरी प्रंशात ने इस बारे में विस्तार से कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी।

’मानसून जून-सितम्बर 2026’
’आपदा राहत व बाढ बचाव तैयारियो के सभी प्रबन्धो को सुनिश्चित करने के दिये निर्देश’
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने मानसून पूर्व मानसून की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा बैठक जिसमें जून-सितम्बर 2026 में संभावित भानसून की अवधि के दौरान अतिवृष्टि/ बाद बचाव के लिए विभागवार समीक्षा एवं पूर्व तैयारियों के संबंध में चर्चा कर सभी संबधित विभागों को समुचित प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर बैठक में जिला कलक्टर ने इस अवसर पर कंट्रोल रूम की स्थापना, रेस्क्यू टीम, रेन बसेरा में ठहराव, नालों की सफाई, रस्सी टॉर्च 15 दिन में सभी तैयारियां करने, बिजली विभाग को तारो खंभो आदि झाड़ी कटिंग करंट की रोकथाम उपाय के लिए, जल संसाधन विभाग को वायरलेस सेट, नहरों की सफाई, बांधो के बारे में सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिये। सार्वजनिक निर्माण भाग को बारिश के समय पर ऐसे स्थानेां पर जल अधिक भरने पर मार्किंग करने, लगाने व ख़तरनाक या दुर्घटना संभावित वाली पुलियाओं पर चेतावनी, सड़क पर मार्किंग के लिये निर्देश दिए। विकास अधिकारियों को बच्चों को ऐसी जर्जर खतरनाक जगह ना बैठाने व चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को व मरीजो को ऐसी जगह ना रखा जाये जिससे दुर्घटना होने की संभावना हो रोकने के लिये सभी प्रबन्ध किये जावे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग को जहां जल भराव होने की संभावना हो वहां बच्चों को नही जाने देने व जर्जर भवन में किसी भी सूरत में बच्चों को न बैठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने जल भराव होने पर लो लाइन एरिया में रहने वाले लोगों के लिए आवश्यकत पड़ने पर अन्नपूर्णा रसोई से भोजन व्यवस्था रैन बसेरो में समुचित यवस्था आदि करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार नगर निगम व यूआईटी को जहां पर सड़क कार्य चल रहा है व खड्ा आदि है वहां मार्क लगाने के लिए निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने विकास अधिकारियों को गांव में ऐसी जगह जहां बारिश के समय जल भराव होने पर लोगों द्वारा उसे देखने के लिए जाने संभावित खतरे को रोकने के लिए जागरूक करने के लिये कहा। साथ ही डेंजरस जगहों की लिस्ट बनाने, इमरजेन्सी व्यवस्था पहले से रखने के लिये निर्देश दिये।
उन्होंने पुलिस विभाग को वॉटरफॉल देखने जाने के लिए उसे रोकने के लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए संयुक्त रूप से विभिन्न भागों द्वारा समन्वय कर कार्य करने के लिए निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने गोताखोर टॉर्च, नावो, रसीयो व तैयारी व एनडीआरफ से संबंध में समन्वय के लिये निर्दैश दिये।
उन्होंने उपखंड स्तर पर वर्नेबिलिटी स्थानों के बारे मे ब्लॉक स्तरीय बैठक लेकर आवश्यकता की तैयारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग को स्नेक बाईट, व मानसून के समय विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए निर्देश दिये। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सेंपलिंग में विभिन्न टीमों के गठन, रसद विभाग व सभी संबंधित विभागों को आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को रेलवे ट्रैक के नीचे पानी भरने के लिये रेलवे से सम्पर्क संपर्क व निराश्रित पशुओं पालतू, पशुओं को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर बैठक में अतिरिक्त जिला कलटर डॉ बजरंग सिंह, एडीएम ओम प्रभा, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी, व सभी संबधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व वीसी से ब्लाक स्तरीय अधिकारी जुडे रहे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button