
Bharat Sharma
पाली, 18 जून। राजस्थान इंटक सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के निर्देश पर संगठन विस्तार एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पाली जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार पाली के युवा एवं समर्पित कार्यकर्ता राजेश मेवाड़ा को राजस्थान इंटक सेवादल का पाली जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
राजेश मेवाड़ा के मनोनयन पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा प्रदेशाध्यक्ष सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि मेवाड़ा के नेतृत्व में संगठन को जिले में नई मजबूती मिलेगी और सदस्यता विस्तार के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी
Related Articles
-
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण | राजेंद्र मार्ग विद्यालयFebruary 6, 2026











