निम्बेश्वर में 18 को राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन् का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन, तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

राजस्थान शिक्षक संघ राधाकृष्णन् का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 सितंबर को श्री निम्बेश्वर महादेव फालना सांडेराव रोड स्थित श्री नामदेव छीपा समाज धर्मशाला में सुबह 10 बजे आयोजित किया जायेगा।
संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेवाडा मुंडारा ने बताया की सम्मेलन की तैयारियों को लेकर श्री नामदेव छीपा समाज धर्मशाला में बैठक आयोजित की गयी। बैठक का आयोजन संघ के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश मेवाडा के मुख्य आतिथ्य जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा की अध्यक्षता व जिला शैक्षिक सम्मेलन के संयोजक हंसाराम मीणा दुजाना के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ।
बैठक में सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा कर विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों को अलग- अलग जिम्मेदारियां सौपी गयी। संयोजक हंसाराम मीणा ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया की सम्मेलन में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक शिक्षकों से सम्पर्क करे। सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं व शैक्षिक मुद्दों पर विचार विमर्श कर प्रतिवेदन तैयार कर प्रदेश कमेटी को भेजा जायेगा।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ जिला व ब्लॉक पदाधिकारी शैतान सिंह सिसोदिया श्रवण मालवीय, लक्ष्मणलाल मीणा पोमावा , रमेश मीणा सांडेराव, कलाराम सोलंकी, मीठालाल मीणा कीरवा, रमेश वछेटा, कलाराम सोलंकी, दिलीप नागर, गणपत सिंह राजपुरोहित, नरेंद्र कुमार, धनराज गर्ग सहित संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहें।











