News

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में श्वानों का कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीनेशन अभियान जारी

राकेश अग्रवाल, जिला संवाददाता

सवाई माधोपुर। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) के संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से विशेष वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक शारदा प्रताप सिंह के निर्देशानुसार रणथंभौर टाइगर रिजर्व (प्रथम) सवाई माधोपुर तथा रणथंभौर टाइगर रिजर्व (द्वितीय) करौली के वन क्षेत्रों से सटे परिधीय गांवों में श्वानों का टीकाकरण किया जा रहा है।

वन विभाग एवं पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अभयारण्य क्षेत्र के आसपास रहने वाले श्वानों को कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीन लगाई जा रही है। यह वायरस श्वानों के माध्यम से वन्यजीवों, विशेषकर मांसाहारी वन्य प्राणियों में फैल सकता है, जिससे उनके स्वास्थ्य और संरक्षण पर गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।

file 00000000a65871f8a0f80cfa2fac8a6a

Related Articles

सवाई माधोपुर वन मंडल की फलोदी, खंडार एवं आरओपीटी (ROPT) रेंज के अंतर्गत आने वाले आमली, हलोंदा, खंडार, गणेशधाम तथा शेरपुर सहित विभिन्न गांवों में 25 मई 2026 से 9 जून 2026 तक व्यापक वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्वानों का टीकाकरण कर उन्हें संक्रमण से सुरक्षित किया गया।

इसी प्रकार करौली वन मंडल में 28 मई 2026 से 9 जून 2026 तक नैनियाकी एवं मंडरायल वन क्षेत्र से जुड़े परिधीय गांवों खोह, डांग भावपुर, ऊंचीमुवारी, हरिकी, कल्याणपुरा तथा नींदर-झरीला में भी कैनाइन डिस्टेंपर वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया गया। पशु चिकित्सकों और वन विभाग के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से घर-घर पहुंचकर श्वानों को वैक्सीन लगाई।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, श्वानों में समय पर वैक्सीनेशन किए जाने से CDV वायरस के वन्यजीवों तक पहुंचने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इससे बाघ, तेंदुआ तथा अन्य संवेदनशील वन्यजीवों को इस घातक संक्रमण से बचाने में मदद मिलेगी।

वन विभाग ने बताया कि वन्यजीव संरक्षण की दृष्टि से यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा आगामी दिनों में भी परिधीय गांवों में वैक्सीनेशन कार्य निरंतर जारी रहेगा। विभाग द्वारा ग्रामीणों से भी अपने पालतू एवं आवारा श्वानों के टीकाकरण में सहयोग करने की अपील की गई है, ताकि रणथंभौर के समृद्ध वन्यजीव तंत्र को संक्रमण के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button