थाना हनुमंत विहार अंतर्गत युवती ने प्रार्थना पत्र देते हुए लगाया छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप


कानपुर / मामला कानपुर कमिश्नरेट के हनुमंत विहार थाना का है जहां आरती नामक एक युवती जो गुरुकुल स्कूल के पास आराजी संख्या 107 योगेंद्र विहार, खाड़ेपुर, कानपुर में किराए के मकान में रहती है आरोप है कि उसके घर के पास जितेन्द्र सिंह उर्फ फौजी के मकान पर किराए में रहने वाला किरायेदार बउवा उसे विगत दो महीने से गलत इशारे, गलत शब्दों का प्रयोग कर रास्ते में रोककर परेशान करता था, पीड़िता ने लोक लज्जा के डर से सब सहती रही, लेकिन ज्यादा परेशानी होने पर पीड़िता ने अपने मकान मालिक को जानकारी दी, मकान मालिक ने उक्त आरोपी को समझाने का प्रयास किया, पीड़ित का आरोप है कि दिनांक 19 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 10 बजे घर का दरवाजा खुला पाकर उक्त आरोपी नशे के हालात में घर पर घुस आया और छेड़खानी करने लगा, छेड़खानी का विरोध करने पर मार पीट करने लगा, मेरे द्वारा शोर मचाने पर रास्ते से निकल रही एक पड़ोसी अंटी ने अंदर आकर मुझे बचाया, उसने गुस्से में आकर बचाने आई आंटी के कपड़े फाड़ दिए, मैने मौका देखते ही 112 पर सूचना दी, शोर सुनकर आसपास के पड़ोसियों को आता देख वह भाग गया और पुनः घर से अपने मकान मालिक व उसकी पत्नी मोना 2-3 अज्ञात जो पहले से नशे के हालात में थे आए और मेरे साथ गाली गलौज करते हुवे जान से मारने की धमकी देने लगे कि यदि तुमने कोई कार्यवाही की या पुलिस को कुछ बताया तो जान से मरवा देंगे, झूठे मुकदमे लगवाकर जेल भिजवा देंगे। तब तक 112 नंबर की पुलिस आ गई आरोप है कि उक्त दबंग मकान मालिक फौजी ने पुलिस से भी नशे के हालात में बत्तमीजी की, पुलिस द्वारा नाराजगी दिखाने पर शांत हुआ, पीड़िता बहुत डरी व सहमी हुई है, पीड़िता का कहना है कि यदि मुझे या मेरे परिवार के साथ कोई भी घटना घटित होती है तो उसका जिम्मेदार आरोपी व आरोपी का मकान मालिक होगा। पीड़िता ने चौकी पहुंचकर प्रार्थनापत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है, पुलिस ने उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है, 24 घंटे से अधिक समय व्यतीत होने के बावजूद खबर प्रकाशन के समय तक पीड़िता का मुकदमा पंजीकृत नहीं हुवा था।





