रक्तदान शिविर में उमड़ा समाज, 121 यूनिट रक्त संग्रहित; दिनेश लोहार निर्विरोध अध्यक्ष

प्रभुलाल लोहार
श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार युवा संस्था का नौवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, निवर्तमान कार्यकारिणी को दी विदाई
भीलवाड़ा। श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार युवा संस्था, भीलवाड़ा की ओर से संस्था के तत्वावधान में नौवां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता श्रीमान राधेश्याम जी लोहार, सुवाणा वाले ने की। शिविर में समाज के युवाओं सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया। रक्तदाताओं के उत्साह के चलते शिविर में 121 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। रक्तदान शिविर में युवाओं की विशेष भागीदारी रही।
संस्था की ओर से रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को ‘रक्तवीर’ बताते हुए आभार जताया गया। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में रक्तदान महत्वपूर्ण है। शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले समाजबंधुओं, क्षेत्रवासियों, युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं अन्य सहयोगकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया गया।

- दिनेश लोहार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
कार्यक्रम के दौरान संस्था की नई कार्यकारिणी को लेकर भी निर्णय लिया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से श्रीमान दिनेश जी लोहार, जबरकिया वाले को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके नाम पर सहमति जताई। अध्यक्ष चुने जाने के बाद उपस्थित समाजबंधुओं एवं सदस्यों ने दिनेश लोहार को बधाई दी। दिनेश लोहार ने संस्था के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। सभी सदस्यों के सहयोग से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
निवर्तमान कार्यकारिणी को दी विदाई
रक्तदान शिविर के साथ संस्था की निवर्तमान कार्यकारिणी का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान निवर्तमान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया गया और उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में संस्था की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाजहित के कार्यों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अंत में संस्था की ओर से सभी 121 रक्तदाताओं, समाजबंधुओं, युवाओं, कार्यकर्ताओं एवं शिविर में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। संस्था ने भविष्य में भी रक्तदान सहित विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियों को जारी रखने की बात कही।











