News

जिला प्रभारी मंत्री खर्रा ने ली समीक्षा बैठक, विभिन योजनाओ व कामो की समीक्षा कर दिये आवश्यक निर्देश

भरत शर्मा


पाली, 11 जून। जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने गुरुवार को सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, उन्होंने पानी बिजली व चिकित्सा, बजट घोषणा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन व बकाया कामो के बारे में आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने गर्मी के मौसम में व आने वाले मानसून के लिए सुचारू और निर्बाध पेयजल आपूर्ति व बिजली उपलब्धता, वितरण आदि के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग में सड़कों के मरम्मत व बकाया कामो की जानकारी लेकर निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री ने बैठक में चिकित्सा विभाग व बांगड चिकित्सालय चिकित्सा उपायों प्रबन्धों, मौसमी बीमारियों ओपीडी के बारे में समीक्षा कर निर्देश दिये। साथ ही जल संसाधन विभाग, कृषि में खाद, बीज, उर्वरक, निर्देश दिये। उन्होंने नगर निगम को बरसात पूर्व नाला सफाई विभिन उपायों के बारे में विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिए।साथ ही यूआईटी, रोडवेज में बसों के लिए, आबकारी विभाग को, वंदे गंगा अभियान की जानकारी व चर्चा व हरियालों राजस्थान पौधरोपण अधिक से अधिक करने व व पोधो को संरक्षित करने के लिए कहा।

WhatsApp Image 2026 06 11 at 7.04.46 PM WhatsApp Image 2026 06 11 at 7.04.57 PM

इस अवसर पर बैठक में जिला कलक्टर ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं व कामो की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, आई सीईओ मुकेश चौधरी, सहित विभिन विभागों के अधिकारी, आदि मौजूद रहे।

’केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण प्रभारी मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कामो की दी जानकारी’

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस, पाली में प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

प्रभारी मंत्री ने बताया कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने विश्वास, विकास और जनकल्याण के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। उन्होंने गरीब कल्याण, युवा सशक्तिकरण, किसान कल्याण, कृषि एवं ग्रामीण विकास, डिजिटल और आर्थिक विकास, उद्योग, रोजगार और आत्मनिर्भरता, नारी शक्ति, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, मिडिल क्लास को राहत, राष्ट्र निर्माण, ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना तथा विरासत एवं विकास जैसे विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में समान सोच के साथ कार्य कर रही है। राज्य में हर वर्ग और क्षेत्र के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध क्रियान्वयन और गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में विभिन्न विभागों के माध्यम से निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button