संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की समरसता संकल्प यात्रा का नोहर में स्वागत

नोहर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत उनके जन्म स्थान काशी की मिट्टी एवं गंगा जल युक्त स्थापित कलश की समरसता यात्रा नगर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं समाजबंधुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा संत रविदास जी महाराज के जयकारे लगाए जा रहे थे । यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। स्थानीय भारतमाता आश्रम में महंत रामनाथ अवधूत द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा कलश का पूजन किया गया एवं सूर्य भवन मन्दिर में कलश पूजन के साथ सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर यात्रा के चूरू लोकसभा संयोजक श्री राकेश जांगिड़ ने कहा कि संत रविदास जी महाराज ने सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट होकर राष्ट्र एवं समाज के हित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कलश संकल्प यात्रा के माध्यम से समरस समाज के निर्माण, आपसी भाईचारे और संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर महंत रामनाथ अवधूत ने कहा कि संत रविदास जी उस काल में भी एक उच्च कोटि के संत थे जिन्होंने चमड़ा भिगोने वाली कठौती में भी मां गंगा को प्रकट कर दिया था आज भी एक कहावत चलती है “मन चंगा तो कठौती में गंगा ” श्री अवधूत ने बताया कि राजस्थान की भक्त शिरोमणि मीरा बाई भी उनकी शिष्या थी।

श्री गुरु ग्रन्थ साहब में भी उनके चालीस से ज्यादा पद प्रकाशित है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा, हिंदू जागरण मंच के हरप्रीत सिंह आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में जिला महामंत्री नंदलाल वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, देहात मंडल अध्यक्ष राकेश पूनिया, फेफना मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश बिजारणियां, रमेश बेनीवाल, राजेंद्र सिहाग,प्रद्युम्न व्यास, ओम सुथार, श्रवण कुमार मौर्य, अजीत सिंह राठौड़, सुरेंद्र गालड ,सुरेंद्र जोशी, अमित ढूढानी, मदन स्वामी , पुरूषोतम जोशी , विक्रम स्वामी ,मोहन डाबी,छोटू सेवग, भूपेंद्र सैनी, ओम लालवानी, सोनू सारसुत, संजय बागड़ी, संतलाल रेगर, प्रदीप बिजारणियां, दीपक कंवलिया, जिंदर पाल सुथार, कुंदन उपाध्याय, मुरली छींपा, प्रेम स्वामी , विनोद सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











