सेन युवा एकता मंच ने किया रमेश सेन का स्वागत सेन समाज उद्योग, व्यापार एवं सर्विस मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर दी बधाई

प्रवीण सेन।
सेन समाज उद्योग, व्यापार एवं सर्विस मंडल के सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए श्री रमेश सेन सुरास का सेन युवा एकता मंच भीलवाड़ा, राजस्थान की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सेन युवा एकता मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रमेश सेन का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि रमेश सेन के नेतृत्व में सेन समाज के उद्योग, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए नए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही समाज के युवाओं और व्यापारियों को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने तथा समाजहित से जुड़े कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री रमेश सेन के सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











