शाहपुरा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: कांग्रेस के रमेश सेन 1 वोट से विजयी, बने पालिकाध्यक्ष ,बागी प्रत्याशी बालमुकुंद तोषनीवाल पराजित

सत्यनारायण सेन
गुरला/ शाहपुरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रमेश सेन ने रोमांचक और कड़े मुकाबले में मात्र एक मत से जीत दर्ज की। कुल 35 निर्वाचित पार्षदों के बोर्ड में रमेश सेन को 18 मत प्राप्त हुए, जबकि पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे बागी उम्मीदवार बालमुकुंद तोषनीवाल को 17 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मतगणना समाप्त होते ही निर्वाचन अधिकारी द्वारा रमेश सेन को अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित कर दिया गया
राजनीतिक परिदृश्य पर दृष्टि डालें तो हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनावों में स्थानीय जनता ने कांग्रेस पर स्पष्ट भरोसा जताया था। 35 सीटों वाले बोर्ड में कांग्रेस ने 22 वाडों में बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 5 सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने अधिकृत तौर पर रमेश सेन को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी थी

लेकिन वार्ड संख्या 16 से विजयी पार्षद बालमुकुंद तोषनीवाल ने बगावत का झंडा बुलंद करते हुए निर्दलीय पर्चा भर दिया था। इस बागी चुनौती के कारण चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर आ गया था
हालांकि, तमाम खींचतान और क्रॉस वोटिंग की आशंकाओं के बीच रमेश सेन बहुमत के लिए आवश्यक 18 का आंकड़ा जुटाने में सफल रहे और अंततः शाहपुरा नगर पालिका के अध्यक्ष चुन लिए गए।
सेन समाज में हर्ष की लहर हैं समाज के व्यक्ति ने नगर पालिका शाहपुरा में रमेश सेन के अध्यक्ष बनने पर कजोडी मल सेन गुरला , सत्यनारायण सेन गुरला ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी











