राजस्थान सरकार ने तबादलों से हटाया बैन, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Satynarayan Sen
जयपुर। लंबे इंतजार के बाद राजस्थान के लाखों सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। राज्य सरकार ने तबादलों पर लगी रोक हटाने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद विभिन्न विभागों में स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायती राज सहित कई विभागों में जल्द ही तबादलों के आदेश जारी किए जा सकते हैं। लंबे समय से तबादलों की मांग कर रहे कर्मचारियों में सरकार के इस निर्णय से खुशी की लहर है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि अब उन्हें पारिवारिक एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार स्थानांतरण का अवसर मिल सकेगा।
राज्य सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे विभिन्न विभागों में रिक्त पदों और कार्य व्यवस्था को संतुलित करने में मदद मिलेगी।











