विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर विधायक पहुंचे जीतपुर पंचायत

Deepak Kumar Pandey
मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटियां न हो इसे लेकर सावधानियां बरतें विभागीय अधिकारी – विधायक।
टुण्डी – टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो बुधवार को भारी वर्षा के बावजूद भी अपने विधानसभा क्षेत्र संख्या 42 के अंतर्गत जीतपुर पंचायत के बूथ संख्या 22 एवं 23 का दौरा किया और बी एल ओ से अद्यतन जानकारियां प्राप्त किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं बी एल ओ तथा कार्यकर्ताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर ) कार्य को पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का निर्देश दिया।

साथ ही ग्रामीणों को जागरूक करते हुए विधायक श्री महतो ने कहा कि अपने अपने प्रपत्रों को सही समय पर जमा करे ताकि एक अच्छे पात्र मतदाता बने साथ ही त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र में एक मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो सके।इतनी भारी बर्षा के बावजूद विधायक द्वारा बूथों का दौरा कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को बारीकी से अध्ययन करने पर लोगों ने उन्हें सराहा और आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, जीतपुर मुखिया इन्द्रलाल बास्की, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू,बबलेश कुमार साव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।











