उत्तन में प्रस्तावित कत्लखाने का आरक्षण रद्द, भाजपा ने फैसले का किया स्वागत

Vikram B Rathod
मिरा-भायंदर। मिरा-भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र के उत्तन में प्रस्तावित कत्लखाने के आरक्षण को रद्द किए जाने के निर्णय का भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया है। इसे जनभावनाओं, अहिंसा और जीवदया के पक्ष में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया गया।
नगरसेवक भरत एन. कोठारी ने जारी बयान में कहा कि यह फैसला जनभावनाओं का सम्मान करने वाला है तथा भारतीय संस्कृति और अहिंसा के मूल्यों के अनुरूप है। उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए विधायक नरेन्द्र मेहता और महापौर डिम्पल मेहता का आभार व्यक्त किया।
कोठारी ने इस प्रस्ताव के समर्थन में खड़े रहने वाले भाजपा के सभी नगरसेवकों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि जनभावनाओं, जीवदया और अहिंसा के मूल्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि “अहिंसा हमारी पहचान, जीवदया हमारा धर्म और जनसेवा हमारा संकल्प है।”
भाजपा नेताओं ने इस निर्णय को क्षेत्र की जनता की भावनाओं के अनुरूप बताते हुए इसे सामाजिक हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।











