‘रक्तदान—महादान’ का संदेश लेकर युवाओं ने किया आमजन से अधिकाधिक रक्तदान का आह्वान

प्रभूलाल लोहार
विश्वकर्मा पांचाल लोहार युवा संस्था का 9वां विशाल रक्तदान शिविर 20 सितंबर को
भीलवाड़ा। श्री विश्वकर्मा पांचाल लोहार युवा संस्था भीलवाड़ा की ओर से श्री विश्वकर्मा पूजा दिवस के उपलक्ष्य में 9वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। संस्था की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया जा रहा है। शिविर का आयोजन 20 सितंबर 2026, रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। रक्तदान शिविर का स्थान शिव मंदिर, लव गार्डन पेट्रोल पंप के पीछे, सुभाषनगर थाना के पास, भीलवाड़ा रहेगा।
संस्था पदाधिकारियों ने युवाओं, समाजबंधुओं एवं आमजन से शिविर में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है। संस्था ने रक्तदान को मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम बताते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर के माध्यम से युवाओं को समाजसेवा और मानवता के कार्यों से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। संस्था का संदेश है— “एक रक्त की बूंद, किसी की जिंदगी बदल सकती है। आइए, रक्तदान करके किसी को नया जीवन दें।”











