Lifestyle & HealthShort News

???? आयुर्वेदिक औषधालय लापिया में किया गया औषधीय पौधों का पौधरोपण

परमेश्वर कुमार दमामी
रिपोर्टर

परमेश्वर कुमार दमामी, संवाददाता - बनेड़ा

mailcallvissit

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आयुर्वेद विभाग की सराहनीय पहल

लुनिया टाईम्स न्यूज़, बनेड़ा – संवाददाता परमेश्वर दमामी

बनेड़ा उपखंड के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय लापिया में “हरियालो राजस्थान अभियान” के अंतर्गत औषधीय गुणों से भरपूर पौधों का पौधरोपण किया गया।

प्रभारी वैद्य डॉ. सरफराज अली खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य उपखंड अधिकारी श्रीकांत व्यास एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ. महाराज सिंह के निर्देशन में किया गया।

इस मौके पर डॉ. सरफराज अली खान, एएनएम पिंकी वैष्णव, आशा सहयोगिनी जमीला बानो एवं मोडू कंवर द्वारा औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आमजन को आयुर्वेद के औषधीय पौधों के महत्व से अवगत कराना है।

स्थानिय नागरिकों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की और पौधरोपण अभियान को सतत रूप से जारी रखने की अपील की।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button