
पाली। डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने समाजहित और सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘कॉफी विद कलक्टर’ नामक अनूठी पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत समाज में प्रेरणादायक कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं से जिला कलक्टर सीधे संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
इस पहल की शुरुआत शनिवार को जिला कलक्टर कक्ष में हुई, जहां उन्होंने डॉ. विकास मारवाल सहित घाणेराव सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर शुरू करने और पहला सफल सिजेरियन प्रसव कराने वाली टीम से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की।
जिला कलक्टर ने बीसीएमओ देसूरी डॉ. अविनाश चारण, सीएचसी इंचार्ज डॉ. उम्मेद कसाना, गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. दिनेश कुमार, डीपीएम एनएचएम भवानी सिंह, ओटी असिस्टेंट सैफ अली खान और नर्सिंग ऑफिसर प्रवीण सिंह से उनके कार्यों और अनुभवों की जानकारी ली।
उन्होंने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी बेहतर कार्य करने वालों को इसी प्रकार प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान सभी कर्मियों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
-
सरदार नगर में चतुर्थ विशाल कांवड़ यात्रा कल निकलेगीAugust 3, 2025
-
कोठार गांव में जल रिसाव से बर्बाद हो रहा लाखों लीटर पानी, नागरिक परेशानSeptember 14, 2025
-
श्री जमवाय माता बाल संस्कार केंद्र, राजनौता में कन्या पूजन समारोह आयोजितSeptember 28, 2025
जिला कलक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का विस्तार प्रशासन और चिकित्सा विभाग की प्राथमिकता है। घाणेराव सीएचसी में ऑपरेशन थियेटर शुरू होने से स्थानीय स्तर पर सुरक्षित प्रसव सेवाएं उपलब्ध होंगी और गर्भवती महिलाओं को अब दूरस्थ अस्पतालों में रेफर नहीं होना पड़ेगा।
सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि देसूरी ब्लॉक के घाणेराव कस्बे स्थित द्वारा निर्मित मोहिनी देवी जुगराजजी हिंगड़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद ऑपरेशन थियेटर शुरू किया गया। इसके प्रारंभ होते ही पहला एलएससीएस (सीजेरियन) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा से क्षेत्र में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मदद मिलेगी।











