स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) समीक्षा बैठक में सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों पर जोर

पाली। जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न निकायों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला कलक्टर ने बीट सिस्टम आधारित कचरा प्रबंधन, प्रगतिशील पाली अभियान, नगरपालिकाओं की वित्तीय स्थिति, नवीन आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं, ऑडिट आक्षेप, लंबित निविदाओं, राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों तथा हीट वेव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
इसके साथ ही हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियों, बजट घोषणा 2025-26 की प्रगति, एवं की स्थिति तथा सिंगल विंडो सिस्टम के प्रभावी संचालन को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए।

-
कन्या महाविद्यालय में ‘सृजन’ के मंच पर थिरकी प्रतिभाJanuary 28, 2026
-
हनुमान जन्मोत्सव पर्व भायंदर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गयाApril 12, 2025
-
अमरीकी टैरिफ को कैट ने वैश्विक बाज़ारों की खोज का अवसर बतायाAugust 29, 2025
बैठक में बाली, सोजत, सोजत रोड, सुमेरपुर और तख्तगढ़ नगरपालिकाओं की अलग-अलग समीक्षा करते हुए रोड लाइट व्यवस्था, आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के विकास, बरसात से पूर्व नालियों और नालों की सफाई, सड़क मरम्मत, सुरक्षा व्यवस्था तथा हीट वेव से बचाव को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अलावा मिशन स्वरोजगार से संबंधित बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित करने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रभा, जिला परिषद सीईओ मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।











