राज्यपाल बागडे करेंगे श्री नवग्रह आश्रम का दौरा, आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर जोर

शाहपुरा। हरी भाऊ बागडे ने भीलवाड़ा जिले के विख्यात श्री नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान द्वारा आयुर्वेद और पादप चिकित्सा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान सहित पूरे देश में आयुर्वेद को और अधिक बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने निकट भविष्य में नवग्रह आश्रम का दौरा करने की इच्छा भी जताई।
बुधवार को जयपुर स्थित लोक भवन में श्री नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान के अध्यक्ष हंसराज चौधरी, मीडिया प्रभारी मूलचंद पेशवानी तथा महाराजा कॉलेज जयपुर के प्राचार्य प्रोफेसर जी.पी. सिंह ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।
-
राजस्थान हाईकोर्ट में न्यायाधीश मनीष शर्मा का शपथ ग्रहणFebruary 18, 2025
-
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की बैठक का हुआ आयोजनJanuary 30, 2025
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को नवग्रह आश्रम द्वारा प्रकाशित साहित्य एवं हंसराज चौधरी द्वारा लिखित अंग्रेजी पुस्तक Cancer Through Ayurveda Lens भेंट की।
मुलाकात के दौरान हरी भाऊ बागडे ने आयुर्वेद, पादप चिकित्सा पद्धति और पारंपरिक उपचारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आधुनिक जीवनशैली में आयुर्वेद की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है और इसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।
राज्यपाल ने नवग्रह आश्रम में संचालित आयुर्वेदिक अनुसंधान, औषधीय पौधों और सामाजिक गतिविधियों को करीब से देखने की इच्छा व्यक्त करते हुए संस्थान के कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस दौरान बदरी भड़ाना एवं कमलेश भी उपस्थित रहे।













