News

हजारों गौभक्तों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर को सौंपा गया गौ सम्मान आवाहन का प्रार्थना पत्र l

प्रवीण सेन।

गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित करने एवं गौ संरक्षण को सशक्त बनाने की मांग को लेकर सोमवार को भीलवाड़ा में विशाल गौ सम्मान आवाहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संतों, महंतों, महामंडलेश्वरों, जनप्रतिनिधियों एवं हजारों गौभक्तों की उपस्थिति में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम की शुरुआत हरी सेवा वाटिका में हुई, जहां सुबह से ही गौभक्तों का आगमन शुरू हो गया था। अल्पाहार के बाद विजय मंत्र संकीर्तन “श्री राम जय राम जय जय राम” तथा देशभक्ति गीतों की संगीतमय प्रस्तुति स्वरम जी त्रिपाठी एवं उनकी टोली ने वाद्य यंत्रों के साथ कराई। इसके बाद गौ-गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

जिला प्रचारक संत श्री लाल महाराज ने स्वागत उद्बोधन दिया, जबकि जिला समन्वयक सुनील जागेटिया ने अभियान की जानकारी दी। भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने अपने संबोधन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि गौ संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक निर्णय लेने का प्रयास करेगी। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री हंसराम महाराज, महामंडलेश्वर श्री बाबू गिरी महाराज, जैन संत उपप्रवर्तक सुरेश मुनि महाराज, महंत संत दास महाराज, महंत मोहन शरण शास्त्री, पुजारी हेमराज पोसवाल सहित अनेक संत-महात्माओं ने गौ सेवा एवं संरक्षण का संदेश दिया। सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया ने भी गौ माता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल टाक ने किया।

WhatsApp Image 2026 07 27 at 8.11.36 PM

इस अवसर पर जिले से निकली दो पदयात्राएं भी हरी सेवा वाटिका पहुंचीं। एक पदयात्रा महंत सरजू दास महाराज (करेड़ा) के नेतृत्व में तथा दूसरी देवनारायण गौशाला, गलवा से भंवरलाल खारोल के सानिध्य में पहुंची। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्रों की पूजा-अर्चना कर उन्हें लाल वस्त्र एवं मयूर पंख से सजाया गया। संतों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने इन्हें सिर पर धारण कर विशाल प्रार्थना रैली निकाली। रैली में मशक बैंड, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, दुर्गा अखाड़ा की बहनें, विभिन्न सांस्कृतिक वेशभूषा में सजे बालक-बालिकाएं, राजस्थानी बैलगाड़ियां, इस्कॉन मंदिर की कीर्तन मंडली एवं भजन मंडलियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
अंत में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को हजारों हस्ताक्षरों से युक्त प्रार्थना पत्र सौंपा। कार्यक्रम के समापन पर संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू ने आभार व्यक्त किया, जबकि जिला प्रभारी जगदीश तेली ने सभी गौभक्तों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button