???? ‘गोरा बादल’ में दमदार रोल में नजर आएंगे कोठार के गौरव देवासी
पाली जिले के युवा अभिनेता निभाएंगे अलाउद्दीन खिलजी का किरदार, राजस्थान में 8 फिल्मों का अनुभव

राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत को बड़े परदे पर उतारने जा रही फिल्म ‘गोरा बादल’ में पाली जिले के बाली उपखण्ड क्षेत्र के कोठार गांव के युवा अभिनेता गौरव देवासी अपनी अदाकारी से नया मुकाम हासिल करने जा रहे हैं।
फिल्म में गौरव को मुख्य किरदार अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका मिली है।
फिल्म का बैकग्राउंड
गोरा बादल फिल्म मेवाड़ के शौर्य और बलिदान पर आधारित है। इसमें गोरा-बादल और अलाउद्दीन खिलजी के युद्ध को दर्शाया गया है। गौरव का कहना है कि यह फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं पर सच्ची रोशनी डालेगी और बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘पद्मावत’ को भी टक्कर देगी।

फिल्म की शूटिंग फिलहाल चित्तौड़गढ़ किले और बस्सी क्षेत्र में चल रही है।
गौरव देवासी का सफर
गौरव देवासी अब तक राजस्थान में बनी 8 फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में गोरा बादल के साथ-साथ एकलो रबारी भी शामिल है।
गौरव का कहना है, “राजस्थान की कहानियों को बड़े परदे पर लाना मेरे लिए गर्व की बात है। यह मेरी जड़ों से जुड़ा हुआ सपना है।”
फिल्म का निर्माण
- निर्देशक: दिनेश राजपुरोहित
- निर्माता: खुश्बू सिंह
फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि गोरा बादल न सिर्फ राजस्थान बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बनेगी।













