News

संत राजूराम जी महाराज के नाम पर हो शहर का प्रमुख चौराहा

प्रभूलाल लोहार

तेली (साहु) समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ईरास सर्किल पर स्मारक निर्माण की भी मांग

भीलवाड़ा। शहर के ईरास सर्किल या किसी अन्य प्रमुख चौराहे का नाम संत शिरोमणि श्री राजूराम जी महाराज के नाम पर करने की मांग को लेकर तेली (साहु) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाज ने चौराहे पर संत राजूराम जी महाराज का स्मारक निर्माण करने की अनुमति देने की मांग भी उठाई।

समाज अध्यक्ष नानूराम तेली ने बताया कि विक्रम संवत 1663 में जोधपुर जिले के गाणा मंगरा (बिलाड़ा) गांव में जन्मे संत शिरोमणि श्री राजूराम जी महाराज लोकदेवता बाबा रामदेव जी के परम भक्त थे। उन्होंने समाज में भक्ति, सद्भावना, मानवता और भेदभाव रहित जीवन का संदेश दिया। विक्रम संवत 1777 में बगड़ी नगर (सोजत, पाली) स्थित रामदेव मंदिर में उन्होंने जीवित समाधि ली। राजस्थान सहित देशभर में उनके लाखों अनुयायी हैं।WhatsApp Image 2026 07 28 at 2.40.01 PM 1WhatsApp Image 2026 07 28 at 2.40.01 PM

 

समाज सचिव पप्पूलाल तेली ने कहा कि भीलवाड़ा शहर में भी संत राजूराम जी महाराज के प्रति समाजजनों की गहरी आस्था है। उनकी शिक्षाओं और प्रेरणादायी जीवन से नई पीढ़ी को परिचित कराने तथा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शहर के प्रमुख चौराहे का नाम उनके नाम पर किया जाना चाहिए। साथ ही चौराहे पर संत की स्मृति में स्मारक निर्माण की स्वीकृति भी प्रदान की जाए।

ज्ञापन की प्रतियां नगर विकास न्यास के सचिव एवं नगर निगम आयुक्त को भी भेजकर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया गया।

ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष नानूराम तेली, सचिव पप्पूलाल तेली, राजू आसरवा, नन्दलाल तेली आम्बा, दुर्गेश तेली, पूर्व पार्षद गोपाल तेली, कालू सोनावा, गोपाल तेली सांगवा, राजू तेली, एडवोकेट प्रताप तेली, गोपाल अगवाल, शंकर तेली, किशन तेली, शिव तेली, दिनेश तेली दादीया, प्यारेलाल तेली, श्यामलाल तेली, विष्णु कुमार तेली सहित समाज के पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button