News

देवघर जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड प्रमुख जुलेखा बीबी का पुत्र पुलिस के आंखों में धूल झोंककर फरार, 03 साइबर अपराधी पूर्वी टुंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

  • टुण्डी/धनबाद

दीपक कुमार पाण्डेय


आज दिनांक 27 जुलाई 2026 दिन सोमवार को धनबाद जिला के पूर्वी टुंडी थाना पुलिस ने विगत रात्रि देवघर के एक साइबर अपराधी गिरोह के 03 सदस्यों को धर दबोचने में पाई सफलता वहीं 02 अपराधी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार। भागनेवाले में एक सद्दाम अंसारी की अम्मी जान मार्गोमुण्ड़ा प्रखण्ड की वर्तमान प्रमुख हैं, सद्दाम के अब्बा नेमुल अंसारी कबाड़ी वाले के रूप में क्षेत्र में पहचान हुआ करता हैं, अर्थात किसी तरह जीवन का गुजारा हुआ करता था और आज की स्थिति ऐसी हैं की करोड़पति शब्द भी छोटा पड़ जाय। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सद्दाम अंसारी की माताजी प्रखण्ड प्रमुख जुलेखा बीबी अपने कुछ सहयोगीयों के साथ विगत रात्रि में पूर्वी टुंडी थाना के ईर्द-गिर्द विचरण करते देखा गया, तब से यही विषय कहा जा रहा हैं की सद्दाम को कानून के सलाखों के पीछे कर पाना सम्भव नहीं हैं।।

WhatsApp Image 2026 07 28 at 2.15.51 PM WhatsApp Image 2026 07 28 at 2.15.52 PM हालांकि पुलिस द्वारा सख्ती से किया गया पूछताछ पर तीनों अपराधियों ने अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। जिससे आज 27 जुलाई को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क पर घोशालडीह चेकपोस्ट के पास धनबाद से देवघर की ओर जा रही एक काले रंग की स्कार्पियो संख्या जेएच 10 सी एक्स 0707 पर कुल 05 साइबर अपराधी सवार थे जिन्हें चेकपोस्ट पर रोका गया। गाड़ी रुकते ही 02 अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला जबकि 03 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में अपराधियों ने साइबर क्राइम में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पकड़े गए अपराधियों के पास से 05 मोबाइल फोन तथा 05 एटीएम कार्ड भी बरामद किया गया।

थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि गिरोह का मुख्य आरोपी सद्दाम अंसारी उर्फ चेंड़ा तथा जुनैद अंसारी मौका पाकर भाग निकला। पकड़े गए अपराधियों में 1) सिराज अंसारी (30) पिता -इशहाक अंसारी, तुलसीटांड, थाना -कोरों, जिला – देवघर 2) साजिद अंसारी (24) पिता-अनाउल अंसारी, नयाडीह, थाना -मारगोमुंडा, जिला -देवघर 3) दिलकश अंसारी (19), पिता -दिलावर अंसारी, चेतनारी, थाना-पथरोल, जिला-देवघर शामिल हैं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button