News

बसंत पंचमी पर होने वाले 10वें विशाल सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

सत्यनारायण सेन गुरला


  • भीलवाड़ा

सेन समाज सामूहिक विवाह समिति, भीलवाड़ा द्वारा आगामी 11 फरवरी 2027 (बसंत पंचमी) को आयोजित होने वाले 10वें विशाल सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों एवं औपचारिक घोषणा को लेकर रविवार को सुभाष नगर स्थित समिति कार्यालय में समिति अध्यक्ष दुर्गालाल सेन मांडल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई समिति कार्यालय प्रभारी सुरेश सेन कुंडिया ने बताया कि बैठक में आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, वर-वधू पंजीयन व्यवस्था तथा विभिन्न समितियों के गठन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई समिति के कोषाध्यक्ष गोपीलाल सेन समेलिया ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इस सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन से जोड़ते हुए सम्मेलन को सफल, भव्य एवं ऐतिहासिक बनाना है

WhatsApp Image 2026 07 19 at 3.25.32 PM

उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठनात्मक भावना के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया बैठक में वरिष्ठ संरक्षक सुरेश सेन कटार ने सभी सदस्यों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग का आग्रह किया इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा सामूहिक रूप से सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया अंत में समिति ने समाजबंधुओं से अधिकाधिक सहयोग एवं सहभागिता की अपील की बैठक में बालू लाल सेन, रूपपुरा से पूर्व समिति अध्यक्ष सत्यनारायण सेन, भादू से कार्यकारी अध्यक्ष रतन सेन, हमीरगढ़ से मंच संचालक नरेश सईवाल, मनोहर लाल सेन, राजकुमार सेन, अशोक कुमार सेन तथा ऊपरेड़ा के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button