पाली नगर निगम महापौर ने वार्ड 62 एवं 63 में सडक निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण

घेवरचन्द आर्य
पाली नगर निगम की महापौर नमिता विकास बुबकिया ने आज वार्ड संख्या 62 एवं 63 में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण कार्य से जुड़े कार्मिकों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके। महापौर ने कह की सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं जनसुविधा का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है, जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले और विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान पार्षद मूल सिंह भाटी, भंवर राव, छगनलाल, निर्मल जोशी, शिवराम जाट, त्रिलोक चौधरी, गोपाल पवार, योगेंद्र वर्मा, गणपत मेघवाल एवं भरत सामरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।











