News

पाली में गूंजेगा हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली का शौर्यगान

भरत शर्मा


108वें बलिदान दिवस पर 23 सितंबर को होगा महा सम्मेलन, रावणा राजपूत समाज ने सौंपी विभिन्न दायित्वों की जिम्मेदारी


पाली, 2 अगस्त। अमर शहीद हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 108वें बलिदान दिवस के अवसर पर आगामी 23 सितंबर को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हाइफा हीरो सर्किल पर आयोजित होने वाले भव्य महा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को सर्वोदय नगर स्थित रावणा राजपूत समाज भवन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की तथा विभिन्न समितियों एवं टोली प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी।
मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि बैठक से पूर्व “आओ पाली अभियान” पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर अधिकाधिक लोगों को सम्मेलन में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि बलिदानी वीर मेजर दलपत सिंह देवली को सामूहिक श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत ने कहा कि अमर शहीद मेजर दलपत सिंह देवली केवल रावणा राजपूत समाज के गौरव नहीं, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीस कौम के प्रेरणास्रोत हैं। उनका अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सम्मेलन को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता चौहान ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह ने युवाओं को समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि युवा संगठित होकर सामाजिक चेतना, शिक्षा, संस्कार और एकता को मजबूत करें तथा समाज हित के प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

WhatsApp Image 2026 08 02 at 8.41.17 PM

वहीं युवा प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह बडगुजर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों और रूढ़िवादी सोच को समाप्त करने का आह्वान करते हुए सामाजिक सुधार को समय की आवश्यकता बताया। पाली जिला संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि 23 सितंबर को आयोजित होने वाले महा सम्मेलन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग टोलियों का गठन किया गया है। प्रत्येक टोली को प्रचार-प्रसार, आमंत्रण, स्वागत, व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे सम्मेलन में अधिकाधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। बैठक को प्रदेश संगठन मंत्री बलवंत सिंह, सुनीता गोयल तथा प्रदेश प्रचार मंत्री रेखा भाटी , महिला जिलाध्यक्ष सिंधु कंवर,ने भी संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और एकजुटता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं। बैठक में सोजत तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह, ढलसिंह चौहान, एडवोकेट विक्रम सिंह भैंसाना, जगदीश सिंह इंदा, मांगू सिंह गोयल, सुरेंद्र सिंह परिहार, संतु सिंह सोलंकी, पूनम सिंह राठौड़, शैतान सिंह राठौड़, नरपत सिंह सोलंकी, गणपत सिंह दइया, ओम सिंह सोढ़ा, राजेंद्र सिंह, जब्बर सिंह देवल, शैतान सिंह राठौड़,राजू सिंह, राकेश सिंह आउवा, लाल सिंह पंवार, कल्याण सिंह सोलंकी, बाबू सिंह परिहार, नारायण सिंह गहलोत,अर्जुन सिंह भाटी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दलपत सिंह भाटी ने किया तथा अंत में सम्मेलन की सफलता के लिए सभी समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button